Tranding
Wed, 15 Apr 2026 05:52 AM

जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा अभिनंदन सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय रेड क्रॉस भवन बेतिया में नगर निगम बेतिया के नवनिर्वाचित मेयर,गरिमा देवी सिकारिया,सिविल सर्जन,डॉ. श्रीकांत दूबे,वार्ड 17 के निगम पार्षद,रोहित कुमार सिकारिया, वार्ड 23 के निगम पार्षद,राज कुमार व वार्ड 03 के पार्षद ई. सहमत अली के लिए अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए रेड क्रॉस के प्रभारी चेयरमैन,सैयदअब्दुल मजीद ने कहा कि जिनके लिए यह कार्यक्रम आयोजित है,वे सभी रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य हैं। इनकी इस उपलब्धि से रेड क्रॉस का मान बढ़ा है। 

मेयर,सिकारिया ने रेड क्रॉस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद,सम्मान और शुभकामनाओं से और अधिक ऊर्जा मिलती है। बेहतर बेतिया के निर्माण में आप सभी का सहयोग एवं सुझाव अपेक्षित है। विकास के हरसंभव कार्य के लिए हम प्रयत्नशील रहेंगे। सिविल सर्जन डॉ.दूबे ने कहा कि रेड क्रॉस मुख्य रूप से स्वच्छता और स्वास्थ्य पर नि:स्वार्थ कार्य करती है। मैं भी वर्षों से आजीवन सदस्य के रूप में सक्रिय हूॅं। स्वागतभाषण एवं संचालन करते हुए सचिव डाॅ. जगमोहन कुमार ने कहा कि हमारे सदस्यों की उपलब्धि हमारे लिए हर्ष और गौरव का विषय है। सचिव ने रेड क्रॉस परिसर में गरीब व जरुरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य केन्द्र (पाॅली क्लिनिक) के भवन निर्माण हेतु महापौर को पूर्व में दिए गए आवेदन पर ध्यानआकृष्ट कराया। जिस पर महापौर के द्वारा बताया गया कि आवेदन पर कारवाई प्रक्रिया में है।निगम पार्षद,रोहित कुमार सिकारिया व राज कुमार ने कहा कि निगम का पार्षद व रेड क्रॉस का आजीवन सदस्य होने के नाते इसके विकास और विस्तार में हम हमेशा तत्पर रहेंगे।कार्यक्रम में प्रबंध समिति सदस्य, सैयद शकीलअहमद,सूर्यकांत मिश्र,सत्येन्द्र शरण,आजीवन सदस्य प्रकाश राय,डॉ.शमसुल हक,डॉ.ओ.पी.गुप्ता,डॉ. इंतेसारुल हक,लालबाबू प्रसाद, विश्वनाथ झुनझुनवाला,मो. आरिफ,जगदेव प्रसाद,डॉ.श्याम चन्द्र गुप्ता,मनोज बरनवाल, श्याम राज,पिंकी देवी,शशि देवी, शमीमआरा,अरुण कु.बरनवाल, अखिलेश्वर कुमार,अब्दुल सत्तार शाह,अज़हरआलम,विजय कुमार,मो.सैफुल्लाह,अनिल कुमार,कुंदन शांडिल्य,रेड क्रॉस यूथ क्लब के रोहित कुमार,राम कुमार,समीर खान,प्रिया कुमारी, प्रगति गुप्ता,सलोनी गुप्ता,कर्मी अजय राउत व मधुरेन्द्र चौबे आदि उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap