Tranding
Sat, 30 May 2026 03:56 PM

जमीन निबंधन शुल्क में बढ़ोतरी की हुई संभावना।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

जमीन निबंधन शुल्क में भारी वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है,इसकी शुरुआत नए वित्तीय वर्ष में हो सकती है। बिहार के सहायक निबंधन महा निरीक्षक,मनोज कुमार संजय ने संवाददाता को बताया कि पिछले दिनों सभी डी एम सह जिला निबंधक को पत्र भेज नयुन मूल्यांकन पनजी के मानकीकरण के संबंध में लिखा गया है,पत्र में सहायक निबंधन महानिरीक्षक ने कहा है कि राजस्व का संग्रहण विभाग का प्रमुख दायित्व है, जबकि जिलों में संधारित एमभीआर का पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों में 2013 तथा शहरी क्षेत्र में 2016 में पूर्व किया गया था,इधर लगातार विभागीय बैठक में राजस्व समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई है कि अब ग्रामीणों की संपत्ति की पुनः मानकीकारण की आवश्यकता हो गई है,इधर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसकी जांच का कार्य हो गया है,उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में एक नए एमबीआर तैयार किया जाएगा,जिसके आधार पर निबंधन शुल्क बढ़ने की संभावना प्रबल नजर आ रही है।

Karunakar Ram Tripathi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap