Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:23 AM
अपराध / Feb 19, 2023

चकेरी पुलिस ने नाजायज तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कमिश्नरेट कानपुर नगर के आदेशानुसार अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चकेरी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने एवं कमिश्नरी में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु दिनांक 19.02.2023 को 30नि0 विजय प्रताप सिंह चौहान चौकी प्रभारी कृष्णानगर मय हमराह फोर्स 30नि0 अक्षय पवार हे का) 2083 आलोक कुमार, का0 5120 शैलेश कुमार व कां0 818 शेखर भाटी के वास्ते देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तत्ताश वांछित अपराधी मामूर होकर त्रिमूर्ती मंदिर से जीटी रोड से मनोज इण्टरनेशनल चौराहे तरफ जा रहे थे, तभी मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि BSNL कालोनी शिवकटरा को जाने वाली रोड की मोड पर एक लड़का अपनी कमर मे तमंचा लगाये हुए कोई घटना कारित करने की फिराक में खड़ा है, यदि जल्दी की जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर आनि) विजय प्रताप सिंह चौहान चौकी प्रभारी कृष्णानगर मय हमराह पुलिस बल उपरोक्त व मय मुखबिर के मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान से करीब 100 मौ0 दूर पहुंचे जहां मुखबिर द्वारा रोककर BSNL कालोनी को जाने वाली रोड की मोड पर लाल रंग की शर्ट पहने खड़े लड़के की ओर हाथ से इशारा करके बताया कि यह वही लड़का है, जो नाजायज तमचा लिये है। सभी पुलिस बल अपने को छिपते छिपाते हुए संदिग्ध व्यक्ति के पास पहुंचे तभी संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी लेते हुए नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम राहुल पासी उर्फ ददुआ S/O रमेश पासी उर्फ टिर्रा RO ग्राम सुभौली थाना महाराजपुर कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष बताया। जिसके विरुद्ध थाना महाराजपुर में कई अभियोग पंजीकृत हैं। राहुल पास उपरोक्त थाना महाराजपुर से हिस्ट्रीशीटर घोषित है। अभियुक्त उपरोक्त की जामा तलाशी से एक अदद तमन्चा 315 बोर नाजायज एवं एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap