Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:23 PM
राजनीति / Feb 07, 2023

कबीर कोहिनुर सम्मान से सम्मानित हुए सौहार्द शिरोमणि डा सौरभ पाण्डेय।

डा.शंभू पवार,डा एहसान अहमद,डा सतनाम, ई .मिन्नत, डा रागिनी एवम सैयद सादाना को भी मिला कबीर कोहिनुर सम्मान। 

दिल्ली। 

अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के तत्वावधान में दिल्ली में कबीर दास जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कबीर कोहिनूर अवॉर्ड्स 2023 नई दिल्ली स्थित डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में देश की 100 हस्तियों को सम्मानित किया गया जिसमे धराधाम प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डा सौरभ पाण्डेय,सहित डा.शंभू पवार अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार/ धरा गवर्नर, डा सतनाम , डा एहसान अहमद, इ मिन्नत गोरखपुरी, डा रागिनी पाण्डेय,सैयद सादान,डा विनय श्रीवास्तव, डा.अभिषेक कुमार,सुनीता सिंह, डा.सोमानी पारीन लंदन को पिछले कई सालों से समाज के प्रति किए गए कार्यों को देखते हुए कबीर कोहिनूर अवॉर्ड्स -2023 से नवाजा गया। 

कार्यक्रम में कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संस्थापक भारत भूषण महंत डॉ नानक दास महाराज, कबीर समाधि स्थल के पीठाधीश्वर विचार दास महाराज, विश्व शांति दूत आचार्य डॉ लोकेश मुनि, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू,आदि उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap