Tranding
Sat, 28 Feb 2026 11:08 AM

दिव्यांगजन की समस्याओं को लेकर भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ ने सी०एम०ओ० को सौंपा ज्ञापन।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हृदेश सिंह के नेत्रत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल सीएमओ कानपुर नगर से मिल कर दिव्यांगजनो की समस्याओं के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा|

  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आगे से दिव्यांगजनों की यूडी आईडी बनने में कोई भी समस्या नहीं आएगी| अगर कोई समस्या होती है तो तत्काल प्रभाव से मुलाकात कर अवगत कराये |

जिला संयोजक हृदेश सिंह ने बताया की दिव्यांगजनों को यू.डी.आई.डी. कार्ड बनवाने में तमाम प्रकार की समस्या आ रही है| यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मामले को उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में लाया जायेगा|

प्रतिनिधिमंडल में हृदेश सिंह संयोजक भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ, नीरज प्रजापति, सत्येंद्र कुमार, आशु निगम, नजरुल आदि लोग मौजूद थे l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap