Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:53 PM

राष्ट्रीय मतदाता दिवस में मतदाता जागरूकता अभियान मे दिलाई गई शपथ और किया जागरूक।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर के पी एल बी गोपाल गुप्ता ने पनकी बाजार में व्यापारियों के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया ।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

महानगर स्थित पनकी पावर हाउस बाजार में आज दिनांक 25,01,2023 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में जिला विधिक सेवा मे प्राधिकरण कानपुर नगर अध्यक्ष माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l           

पी एल वी गोपाल गुप्ता ने बताया लोकनायक जनता बाजार पनकी कानपुर नगर में मनाया गया जिसमें सभी व्यापारियों बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शपथ ली की पहले मतदान फिर जलपान और अपने पास पड़ोस के लोगों को जागरूक करने की भी शपथ ली इस राष्ट्रीय दिवस में सभी की सहभागिता की जरूरत रहेगी 

 लोकनायक जनता बाजार व्यापार मंडल पनकी के महामंत्री संजय सिंह के द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया गया l             

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुड्डू सिंह, महत्तम सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, अंशुल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap