वक़्फ़ लुटेरे की नज़र तुर्कमानपुर वक़्फ़ इमामबाड़े की सम्पत्ति पर।
अवैध निर्माण द्वारा वक़्फ़ भूमि कब्जा करने का मामला।
मो. इरफान खान
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
जहां वक्फ संपत्तियों को योगी सरकार बचाने के लिए वचनबद्ध नजर आ रही है वही वक्फ के रखवाले ही वक्त संपत्तियों को लूटने में जुटे हैं।
ताजा मामला राजघाट थाना अंतर्गत मोहल्ला तुर्कमानपुर पटवारी टोला वक्फ संपत्ति इमामबाड़ा की जमीन पर अवैध कब्जा करने का है।
जहाँ वक्फ संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति में मिला कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
आपको बताते चलें वक़्फ़ सम्पत्ति का मुतवल्ली सरकार द्वारा स्थापित वक़्फ़ बोर्ड नियुक्त करता है और मुतवल्ली वक़्फ़ सम्पत्ति का केयर टेकर होता है, उसे किसी प्रकार का मालिकाना हक नही होता। किसी भी निर्माण कार्य के लिए उसे वक़्फ़ बोर्ड से अनुमति लेना अनिवार्य है लेकिन तुर्कमानपुर में स्थित वक्फ संपत्ति पर मुतवल्ली शोएब द्वारा वक्फ भूमि पर अवैध निर्माण द्वारा अपनी निजी संपत्ति में मिलाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
इस सम्बंध में जिलाधिकारी और सम्बन्धित थाने के अलावा अपर आयुक्त वक़्फ़ (सर्वे)/डीएमओ से लिखित शिकायत की जा चुकी है।
इसके बाद राजघाट थाने द्वारा निर्माण कार्य रुकवा दिया गया लेकिन बृहस्पतिवार को वक़्फ़ मुतवल्ली शुएब ने अवैध निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।