Tranding
Sat, 06 Jun 2026 09:10 AM

राष्ट्र के प्रख्यात,प्रचंड कवि बशीरबद्र का शोक सभा का हुआ आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इदारा ए अदब इस्लामी हिंद बेतिया एवं जनवादी लेखक संघ के सौजन्य से प्रख्यात कवि बशीर बद्र के लिए एक शोक सभा काआयोजन, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, इदारा ए अदब इस्लामी हिंद बेतिया के सदस्य व उपाध्यक्ष जनवादी लेखक संघ, मुजीबुलहक निजी निवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता,मोहम्मदअली, अमीरे मकामी जमाते इस्लामी हिंद बेतिया ने की। साथ ही मंच का संचालन, इदारा एअदब इस्लामी हिंद बेतिया केअध्यक्ष,मोहम्मद कमरुज्जमा क़मर ने करते हुए कहा कि डॉक्टर बशीर बद्र एक सज्जन कवि थे, उर्दू,हिंदी भाषा वालो के लिए प्रसिद्ध थे।आज इस मंच के द्वारा विभिन्न विद्वानों जैसे ज़फ़र इमाम क़ादरी,फहीम हैदर नदवी,हाफिज शमीम अहमद,मुजीबुर रहमान मुजीब,रेड क्रॉस सोसाइटी बेतिया के सचिव,प्रोफेसर डॉक्टर जगमोहन कुमार ने कहा कि डॉक्टर बशीर बद्र की कविताएँ मनभावक होती थी,जनवादी लेखक संघ के सचिव,अनिलअनल ने कहा कि ऐसे कवि का जन्म सैकड़ो में एक होता है। मोहम्मदअली ने कहा कि आपकी शायरी क़ौमी एकजहती की मिसाल है, डॉक्टर बशीर बद्र को श्रद्धांजलि देने वालों में, मुजिबुल हक,मोहम्मद आरिफ,अशफ़ाक़अहमद, ज्ञानेश्वर गुंजनआदि शामिल रहे। कार्यक्रम की द्वितीय पाली में कविताएं पढ़ी गई। जिन कवियों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में थी उनमें, कमरुज्जमा क़मर, डॉक्टर जफर इमाम, इफ्तेख़ारअहमद वसी,

मुजीबुर रहमान मुजीब की उपस्थिति सराहनीय रही।

अंत में,मुजीबुलहक ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap