Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:58 PM

युवा समाजसेवी मोहम्मद आकिब अंसारी को स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय लोकमत अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

नवेद आलम 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

युवा समाजसेवी मोहम्मद आकिब अंसारी को स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय लोकमत अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। 
    सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर, एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक, राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से भावी पार्षद पद के प्रत्याशी प्रतिनिधि, आम आदमी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष व गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी मोहम्मद आकिब अंसारी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने के लिए स्वामी विवेकानंद जी की 160 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवा जन कल्याण समिति के तत्वाधान में अग्रवाल भवन, आर्य नगर, गोरखपुर में   उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री पुष्पदंत जैन जी, कोतवाली थाना अध्यक्ष  रणधीर मिश्रा जी, सुधा मोदी जी, वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव जी  के हाथों व श्री कुलदीप पांडेय के आयोजन में स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय लोकमत अवार्ड 2023 व उत्कृष्ट संस्था सम्मान से सम्मानित किया गया।  
कार्यक्रम के इस अवसर पर  हाजी जलालुद्दीन कादरी, इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी, मकसूद अली, इंजीनियर हरिओम मल, जीशान आलम व सत्यम गहलोट आदि समाज सेवियों को भी सम्मानित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
173

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap