इंस्टाग्राम का प्रेम प्रसंग वैवाहिक जीवन का रूप लेकर विवाद में बदला।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम प्रसंग का होना आम बात बन गई है,जो कुछ दिनों के बाद वैवाहिक जीवन में परिवर्तित हो जाता है,वैवाहिक जीवन का आंदोलन लेने के बाद प्रेमी जोड़ा विवाद का घर बन जाता है,शादी से इनकार करने पुनःदूसरे से प्रेम प्रसंग में लिप्त होने के बाद मामला पुलिस और न्यायालय तक पहुंच जाता है,जहां प्रेमी/ प्रेमिका एक दूसरे को जेल के सलाखों में डालने पर आतुर हो जाते हैं,पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि रामनगर निवासी नसीमा खातून ने बेतिया महिला थाना में एक लिखित आवेदन देखकर न्याय की गुहार लगाई है। यूपी में बेतिया निवासी साहिल कुमार प्रसादी लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में छोड़ देने का आरोप लगाया है। पीड़ित नसीमा खातून ने संवाददाता को बताया कि वर्ष 2025 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से साहिल कुमार से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। पीड़ित नसीमा खातून काआरोप है कि प्रेम संबंध गहरा होने के कारण दोनों एक दूसरे के आपसी सहमति से विवाह रचा ली, इसके बाद दोनों एक किराए के मकान में रहकर जीवन बसर करने लगे। कुछ दिनों के बाद दोनों के संबंध में खटास आने लगी पीड़िता नेआरोप लगाया है कि साहिल कुमार किसी अन्य युवती के संपर्क में आ गया,जिसके बाद उसने उससे दूसरी दूरी बनानी शुरू कर दी,उसे छोड़कर चला गया।
इससे आहत होकर नसीमा खातून ने महिला थाना पहुंचकर लिखितआवेदन दिया,मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई।
भैया थाना अध्यक्ष श्यामली कुमारी ने संवाददाता को बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हो गया है मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान दोनों बच्चों के तथ्यों को सामने लाया जाएगा यदि जांच में आप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।