Tranding
Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM
अपराध / Jun 06, 2026

विवाहता का संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला हुआ उजागर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठिया विशुनपुरा गांव में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान,बिशनपुर गांव निवासी,राजेंद्र कुमार के 28 वर्षीय पत्नी,रेखा देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या काआरोप लगाने के साथ साथ निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। सूचना मिलने पर जगदीशपुर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे, उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पोस्टमार्टम उपरांत पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया,इसके बाद मृतिका के परिजनों ने शव को नगर भवन बेतिया के पास रखकर विरोध प्रदर्शन किया,इसके बाद कुछ देर के लिए वहांअफरा तफरी मच गई,तनाव का माहौल बन गया। मिट्टी का की भाभी ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी रेखा भी देवी से सुबह करीब 9:00 बजे वीडियो कॉल पर बात हुई थी उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ससुराल पहुंच द्वारा देश में चारपहिया वाहन की मांग की जा रही थी,इसके लिए प्रताड़ित किया जा रहा था,उन्होंनेआगे बताया कि देखा देवी की मौत स्वाभाविक नहीं है,बल्कि एक सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap