Tranding
Sun, 07 Jun 2026 11:56 PM
अपराध / Jun 07, 2026

गंडक नदी में डूबने से 7 वर्षीय बालक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

गंडक नदी में डूबने से एक 7 वर्षीय बच्चा की मौत होने की सूचना है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि उत्तरी पतटजीरवा पंचायत स्थित पूजहा कब्रिस्तान के नजदीक गंडक नदी में नहाने के दौरान एक 7 वर्षीय बालक के डूबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान,रामविलास मुखिया के पुत्र चिंटू कुमार,उम्र 7 वर्ष के रूप में की गई है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,चिंटू अपने दो भाइयों और अन्य बच्चों के साथ गंडक नदी में स्नान कर रहा था,इसी दौरान वह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा,साथ में नहा रहे बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे,ग्रामीणों ने प्रयास के बाद बच्चा को नदी से बाहर निकाला गया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।थाना अध्यक्ष,अमित कुमार पाल ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap