दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इण्डिया की एक आवश्यक बैठक 5 अप्रैल को लखनऊ में।
ब्यूरो चीफ मोहम्मद फुरकान कुरैशी एडवोकेट
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इण्डिया(भारतीय बौद्ध महासभा) लखनऊ (उ.प्र. पूरब)की एक आवश्यक बैठक दिनांक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार समय-12 बजे से 03 बजे तक स्थान- *त्रिविध पावनी बुद्ध विहार एवं डॉ. अंबेडकर स्मृति वाटिका ग्राम उत्तरधौना तिवारीगंज निकट बीबीडी थाना चिनहट लखनऊ में एक आहुत की गई है। बैठक का मुख्य एजेंडा मंडल, जिला एवं तहसील के पदाधिकारियों का पुनर्गठन किया जायेगा।इस बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में इं.एस.डी.भाष्कर ट्रस्टी एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड
पर्यवेक्षक के रूप में सर्वजीत गौतम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सतीश चन्द्र बौद्ध ट्रस्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पूरब उपस्थित रहेगे।
बैठक में मंडल,जिला एवं तहसील के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।अतः समय का ध्यान देते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराए ।