Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:50 PM

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बांटी 45 ट्राईसाईकिल।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृतिम अंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत आज उनकी आवश्यकतानुसार, 45 ट्राई साईकिल, 05 व्हील चेयर, 05 बैसाखी वितरित की गयी|

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने मुख्य अतिथि सुरेन्द मैथानी का स्वागत किया|

वीरेन्द्र कुमार ने मंच का संचालन किया|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक सुरेन्द मैथानी ने अपने सम्बोधन मे कहा की सरकार दिव्यांगजनो के प्रति संवेदनशील है| दिव्यांगजन को समाज में बराबरी का दर्जा मिले इसके लिए प्रयासरत है | विधायक सुरेन्द मैथानी ने कहा की दिव्यांगजन को जहाँ मेरी जरूरत महसूस हो हमे याद करे| हम आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है| सरकार दिव्यांगजन के उत्थान के लिए कृत संकल्प है| बताया की सरकार दिव्यांगजन को विवाह पुरस्कार के रूप में दोनो व्यक्तियों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपया, रोजगार के लिए दुकान संचालन के लिए दस हजार रूपया,दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रूपया देती है| दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 1000 रूपया दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलते है! कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम, वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष विकलांग एसोसिएशन, हृदेश सिंह. संयोजक भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ, एवं जिला कार्यालय के प्रशान्त कुमार , मृदुल रावत, गोविन्द, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह  आदि उपस्थित थे|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
150

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap