Fri, 20 Mar 2026 02:04 AM

फागिंग न होने से नगर पंचायत में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत चौक में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर फागिंग और छिड़काव का कार्य नहीं हो रहा है।

स्थानीय निवासियों बाल किशुन, मुन्ना, नागेन्द्र, राजदीपक, रामनाथ, उमेश कुमार और प्रदीप आदि ने बताया कि गर्मी के मौसम में मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नियमित रूप से फागिंग और नालियों में दवा का छिड़काव होना जरूरी है, लेकिन नगर पंचायत क्षेत्र में यह कार्य केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है।

लोगों का आरोप है कि बिना फागिंग और चूना छिड़काव के ही हर माह धन निकासी की जा रही है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर लोगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि नगर पंचायत में नियमित रूप से छिड़काव कराया जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap