Tranding
Sun, 03 May 2026 06:55 AM

नटवा जंगल स्थित अक्षयवर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में बीएड प्रशिक्षुओं का पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर संपन्न

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नटवा जंगल स्थित अक्षयवर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में बीएड प्रशिक्षणार्थियों के लिए पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का संचालन सुरेश कुमार तिवारी, उमेश कुमार गुप्ता एवं शशांक कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क तथा आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण गुणों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं कैंप जीवन से जुड़ी उपयोगी जानकारियां भी प्रदान की गईं।

शिविर में प्रतिदिन व्यायाम, ध्वज आरोहण, समूह गतिविधियों एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे प्रशिक्षणार्थियों में सामूहिकता और सहयोग की भावना विकसित हुई। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह बब्लू, निदेशक अम्बरीश मल्ल, प्राचार्य डॉ. हरे कृष्ण सिंह एवं डॉ. संजय शुक्ल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Karunakar Ram Tripathi
21

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap