Tranding
Fri, 01 May 2026 01:37 PM

क्षतिग्रस्त कसमरिया नहर पुल के नवनिर्माण का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

सदर विधानसभा क्षेत्र के मिठौरा विकास खंड अंतर्गत कसमरिया नहर पर स्थित लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े पुल के नवनिर्माण का कार्य रविवार से शुरू हो गया। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत पूजन-अर्चन कर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली।

शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकर्ता, ग्रामीण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि कसमरिया नहर पर बना यह पुल काफी समय से जर्जर अवस्था में था, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार दुर्घटनाएं भी हुईं और कुछ लोगों की जान तक चली गई।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस पुल के पुनर्निर्माण की मांग कर रही थी। जनता की मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए शासन स्तर पर पहल कर पुल के नवनिर्माण की स्वीकृति दिलाई गई है। पुल बनने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुरक्षित व सुगम हो सकेगा।

विधायक ने कहा कि यह पुल केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित समस्या का स्थायी समाधान है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार गांव-गांव तक सड़क, पुल, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है। आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, मंडल महामंत्री राधेश्याम कन्नौजिया, छोटे लाल पटेल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पटेल, राकेश अग्रहरी, मुक्ति नाथ वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, गौतम अग्रहरी, दयानंद , गिरिजेश पटेल,संदेश पटेल,हरेंद्र पटेल, अरुण पटेल, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
34

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap