Tranding
Thu, 30 Apr 2026 01:04 PM

मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों का नहीं हो रहा समाधान, गलत आख्या लगाकर किया जा रहा निस्तारण

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर (लखरईया टोला) में मानक विहीन इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर की गई शिकायतों का समाधान नहीं होने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार जनसुनवाई पोर्टल पर इस संबंध में तीन बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन हर बार गलत आख्या लगाकर मामले को निस्तारित कर दिया गया।

बताया गया कि पहली बार की गई शिकायत में संबंधित विभाग द्वारा किसी अन्य स्थान की फोटो अपलोड कर मामले को निस्तारित कर दिया गया। इसके बाद दूसरी बार शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर संबंधित जेई द्वारा इंटरलॉकिंग का इस्टीमेट मांगा गया और कथित तौर पर उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। इस घटना की लिखित शिकायत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को भी दी गई थी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि तीसरी बार भी जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद पुनः संतोषजनक आख्या लगाकर मामला बंद कर दिया गया, जबकि मौके पर अभी भी मानक के अनुरूप कार्य नहीं हुआ है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनता अपने अमूल्य मत देकर जनप्रतिनिधियों को चुनती है, तो क्या उसे अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर सवाल पूछने का अधिकार नहीं है।

India khabar
35

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap