Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:41 PM

भाजपा अपने पूंजीपति मित्रों के लिए कर रही बिजली मूल्यवृद्धि : अभिमन्यु गुप्ता

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा प्रदेश की सभी श्रेणी की बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि के विरुद्ध आज उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार  मंडल और समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में विरोध प्रकट करते हुए केस्को मुख्यालय में ज्ञापन दिया और तत्काल मूल्यवृद्धि के प्रस्ताव को वापिस लेने और चुनाव पूर्व में किए गए वादे अनुसार दरें आधी करने की मांग की।प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की 
 प्रदेश सरकार कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों की मदद के लिए मूल्यवृद्धि का खेल रच रही है।अभिमन्यु ने कहा की यह सरकार की क्रूरता है।बिजली कंपनियों ने 2023/24 के लिए सभी श्रेणियों की दरों में कुल 15.85 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की है।सबसे ज्यादा 18 से 23 प्रतिशत की वृद्धि घरेलू श्रेणी में प्रस्तावित है।उद्योगों के लिए 16,वाणिज्यिक के लिए 12 तथा कृषि के लिए 10/12 प्रतिशत की वृद्धि की तैयारी है। बीपीएल तक को नहीं बक्शा जा रहा और उन उपभोक्ताओं की दरों में 17 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। 
प्रांतीय व्यपारा मंडल के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष और सपा व्यापार सभा कानपुर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा की योगी सरकार की प्रस्तावित बिजली दरों में बढ़ोतरी का झटका आम आदमी को मारने का काम करेगा। इस समय भाजपा का नारा है सबका साथ पूंजीपतियों का विकास।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap