Tranding
Sat, 30 May 2026 11:42 AM
धार्मिक / Jan 20, 2026

सरस्वती पूजा को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना के परिसर मेंआगामी 23 जनवरी को होने वाली सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक शांति समिति की बैठक बुलाई गई,इस बैठक में शहर के गणमान्य व्यक्ति, नगर पार्षद,सामाजिक कार्यकर्ता,मानवाधिकार कार्यकर्ता,पुलिस कर्मी उपस्थित थे।सरस्वती पूजा समारोह का सौहाद्रपूर्ण माहौल में,बिना भेदभाव के, आपसी प्रेम,सद्भावना के बीच हर्षउल्लास के साथ मनाने का आहवान किया गया,ताकि कहीं से भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। इस अवसर पर सभी पूजा पंडाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु,पुलिस बल् की तैनाती चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट की नेतृत्व में पुलिस जवान का पदस्थापन,पुलिस गश्ती दल की गाडियां का आवागमन की चाक चौबंद व्यवस्था रखने की बात उठाई गई।सरस्वती पूजा पंडाल में पूजा पाठ केअलावा,प्रसाद वितरण के साथ साथ शांति बनाए रखने हेतुआपसी सौहार्द को कायम रखते हुए 

इसका समापन कराया जाए। 

पूजा पंडाल में नाच गाना, डीजे बजाना,डांस करना

वर्जित रखा गया है।पूजा समाप्ति के बाद इसका विसर्जन सही समय पर,सही स्थान पर शांतिपूर्ण ढंग से ले जाकर नदी,तालाब,पोखर में 

डालकरअंतिम संस्कार करना 

ही हम सब की जिम्मेदारी बनती है।जिस जिस स्थान पर पूजा पंडाल बनाया जाएगा उसे स्थान पर कड़ी चौकसी,पैनी नजर रखने की आवश्यकता होगी।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती पूजा समारोह का आयोजन होने वाला है,इस आयोजन कोआखिरी समय तक कड़ी नजर रखनी पड़ेगी,

ताकि किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके।

सबको शांति समिति के बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर होकर बोला कि हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना,किसी तरह की कोई घटना नहीं घटे

पुलिस प्रशासन की भी जिम्मेदारी बनती है कि स्थानीय नगर पार्षद, गणमान्य व्यक्ति,सामाजिक कार्यकर्ता,मानवाधिकार कार्यकर्ता से मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनसे मदद लें।पुलिस प्रशासन ने भी यह जिज्ञासा व्यक्त की है कि स्थानीय पुलिस बल, पुलिस कर्मी,अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाएंगे,किसी तरह का कोई पक्षपात नहीं करेंगे।

और सामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
54

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap