Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:01 PM

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का मुख्य सचिव ने किया सर्वोपांग निरीक्षण

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शिक्षा विभाग केअपर मुख्य सचिव,डॉ बी राजेंद्र ने शिक्षा विभाग के एकीकृत रूप से संचालित शिक्षा विभाग के सभी शाखों काअवलोकन किया। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी,रविंद्र कुमार के सभा कक्ष में शिक्षा विभाग के सभी कर्मी,सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी,क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक के साथ शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में,शिक्षक वेतन भुगतान, प्रोत्साहन योजना,मॉडल स्कूल में भूमि की उपलब्धता अनुकंपा केआधार पर नियुक्ति, एसी, डीसी लंबित भुगतान का उपयोगिता प्रमाणपत्र, निजी विद्यालयों की संबद्धता, सेवांत लाभ, ग्रीवांस शिकायत पोर्टल पर शिकायतों के निपटारा हेतु त्वरित निष्पादन का आदेश दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
23

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap