Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:01 PM
व्यापार / Jan 14, 2026

मकरसंक्रांति पर्व पर सजा बाजार, मिर्चीचूड़ा, तिलकुट, तिल, लाई, गुड, भूरा की बड़ी मांग।

बाजारों मेंअपार भीड़।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित विभिन्न बाजारों में मकरसंक्रांति को लेकरअपार भीड़ दुकानों पर लगी है।इस मौके पर मीनाबाजार,लाल बाजार,क्रिश्चियन क्वार्टर, समाहरणालय चौक,बस स्टैंड रेलवे स्टेशन,सोआबाबू चौक केअलावा विभिन्न चौक चौराहा पर तिल,तिलकुट,लाई

गुड,भूरा,मरचा चूड़ा,दही की दुकान शोभा बढ़ा रही हैं।इस मौके पर पर्व मनाने वाले लोगों की अपार भीड़ लगी हुई है, पुरुष सेअधिक महिलाएं, बच्चे सभी सामान खरीदने के लिएआतुर हैं।बहुत सारे लोग दानपुण्य करने के लिए आवश्यक सामानों की खरीदारी भी कर रहे हैं।

सभी दुकानदार इन सामानों कोअधिक सेअधिक स्टॉक करके रखे हुए हैं,ताकि सभी ग्राहकों को आसानी से मिल सके।दुकानदारों ने संवाददाता को बताया कि बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोग के अंदर खरीदारी करने की जिज्ञासा बढ़ी हुई है,इस वर्षों बीते वर्ष से अधिक बिक्री हो रही है,हजारों टन तिलकुट, तिल,लाई,चूड़ा,दही,गुड,भूरा, केअलावा दानपुण्य करने की वस्तुएं भीअधिक बिक रही है।

संवाददाता ने विभिन्न चौक चौराहा पर लगे हुए दुकानों का जायजा लिया,साथ ही दुकानदारों से वार्तालाप की सामानों की बिक्री का रेट पता लगाया,दुकानदारों ने संवाददाता को बताया कि तिलकुट 400 से ₹600 प्रति किलो,तिलवा 300 से लेकर ₹400 प्रति किलो,लाई 60 से लेकर ₹ 70 रुपए प्रति किलो,गुड का भूरा 130 से ₹175 प्रति किलो,अन्य तिल से बनी सामन 300 से लेकर ₹400 प्रति किलो बिक रहा है,चूड़ा भी 60 से 70 रुपए प्रति किलो,मिरचा का चूड़ा, 120 से150 रुपए किलो, दही ₹130 से 160 रुपया प्रति किलो,गुड 80 से ₹100 प्रति किलो बाजार में बिक रहा है।इसअवसर पर सभी चौक चौराहा पर लगी हुई दुकानआकर्षण का केंद्र बनी हुई है,इन दुकानों की सजावट,बिजली व्यवस्था देखने मेंअतिसुंदर,मनमोहक आकर्षक लग रही है,इन दुकानों की साजसज्जा, सजावट देखकरआंख नहीं टिक रहा है।संवाददाता को दुकानदार,राजेश कुमार, विकास कुमार,संदीप कुमार कृष्ण कुमार ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्षअधिक बिक्री हो रही है, ग्राहकअच्छा क्वालिटी का तिल का सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं,यहां पर गया जिला सेआए हुए कई तरह के दुकानदार भी तिल का सामान नया डिजाइन,नया स्वाद का सामान बनाकर बेच रहे हैं,जो स्थानीय ग्राहकों कोअपनी ओर खींच रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
38

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap