Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:04 PM
अपराध / Jan 14, 2026

बेतिया में अलग-अलग थाना क्षेत्र में 2 युवकों की हुई मौत, 5 गंभीर रूप से हुए घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

अलग-अलग थाना क्षेत्र में रात्रि हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,सभी घायलों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया में चल रहा है।पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को हवाले कर दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।अस्पताल नाका थाना प्रभारी,मदन कुमार मांझी ने संवाददाता को बताया कि मृतकों की पहचान,जोगापट्टी थाना क्षेत्र के परेगवा जेरुवारी वार्ड संख्या चार निवासी,नमी प्रसाद कुशवाहा का बेटा, विनय कुमार,उम्र 22 वर्ष तथा चनपटिया थाना क्षेत्र के पुरैना गोसाई टोला,वार्ड नंबर 8 के निवासी,रामेश्वर डोम के 26

वर्षीय पुत्र,दीपक डोम के रूप

में की गई है।घायलों में मृतक दीपक डोम के बड़े भाई,28 वर्षीय,भूषण डोम,जोगापट्टी थाना क्षेत्र के डूंगरी गोलाघाट गांव निवासी,रामू कुमार, पटखौली गांव निवासी,दिल मोहम्मद,नवलपुर थाना क्षेत्र के कोल्हापुर गांव निवासी, नागमणि कुमार,प्रिंस कुमार शामिल है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
29

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap