Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:53 PM
अपराध / Sep 21, 2023

दुकानदार से 4.15 लाख का टाइल्स उधार लेकर 3 लाख नहीं देने पर हुई प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के उज्जैन टोला स्थित एस एस ट्रेडर्स दुकान से उधार में टाइल्स लेकर ₹3 लाख के धोखाधड़ी कर ली गई है, इसको लेकर दुकान मालिक को शहर के गंज नंबर एक निवासी,मोहम्मद इमरान ने नगर थाना में राजडयोढ निवासी,विवेक रंजन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि विवेक रंजन ने मार्च 2020 में उसकी दुकान से चार लाख 15 हजार 420 रुपए का टाइल्स उधार ले गए,जिसमें बाद में डेढ़ लाख रुपया दिए, लेकिन बाकी के रुपए नहीं दे रहे हैं। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि दुकानदार,इमरानआलम की शिकायत पर प्रार्थमिकी दर्ज कर ली गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap