Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:02 PM

डूहां बिहरा में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन सकुशल सम्पन्न

धनंजय कुमार शर्मा

बालिया। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर परमधाम आश्रम डूहां बिहरा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन मौनी बाबा के कृपा पात्र शिष्य श्री शिवेंद्र ब्रह्मचारी ( उड़िया बाबा) के सानिध्य और अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनपद के ख्याति लब्ध साहित्यकार इसारी सलेमपुर गांव के निवासी डॉo आदित्य कुमार 'अंशु' ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि , लेखक, समीक्षक डॉ० राजेश कुमार सिंह 'श्रेयस' (लखनऊ) थे। कार्यक्रम श्री रमाशंकर वर्मा मनहर के सरस्वती वंदना से आरम्भ हुआ। सबसे पहले श्री शिवेंद्र ब्रह्मचारी (उड़िया बाबा) जी और राजेंद्र विद्रोही जी द्वारा मौनीबाबा, जंगली बाबा, वनखंडी नाथ, सरस्वती जी और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में ही सभी कवियों को माला पहनाकर आश्रम परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। सरस्वती वंदना के बाद नन्द जी नंदा , रमाशंकर मनहर, अनिल सिंह (बिहार) , राजू पटकनिया (गाजीपुर) , डॉo गयाशंकर प्रेमी, डॉo आदित्य कुमार ' अंशु ', अली अहमद संगम, डॉo जितेंद्र स्वाध्यायी, डॉo फतेहचंद बेचैन, जितेंद्र त्यागी, पंकज वर्मा, खुर्शीद आलम , श्री परशुराम वर्मा ( पूर्व ए. डी.ओ पंचायत) राजेंद्र विद्रोही आदि ने काव्यपाठ किया। मुख्य अतिथि डॉo राजेश सिंह ' श्रेयस ' ने विवेकानंद के व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए युवाओं के प्रेरणा स्रोत बताया और काव्य पाठ भी किया। उड़िया बाबा जी को अंशु जी और मनहर जी के संयुक्त प्रयास से अंगवस्त्रम पुष्पमाला से सम्मानित किया गया । तत्पश्चात सभी कवियों ने बाबा को सम्मानित किया । आश्रम पर श्रोताओं की खूब भीड़ थी। श्री शिवेंद्र ब्रह्मचारी जी ने जयदेश अखबार के ब्यूरो चीफ सेराज जी को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया तथा राजेश सिंह श्रेयस के साथ - साथ सभी कविगणों को अंगवस्त्रम देकर बाबा जी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। सभी प्रसन्न मुद्रा में बाबा से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद लेकर अपने घर गए। कुल मिलाकर कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा। सभी कवियों ने देशभक्ति और भक्तिपरक प्रेरणादायी रचनाओं का वाचन किया।

Karunakar Ram Tripathi
23

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap