Tranding
Fri, 05 Jun 2026 09:58 PM

सब्सिडी, मुफ्त बिजली और अतिरिक्त आय का माध्यम है पीएम सूर्यघर: जिलाधिकारी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज विद्युत विभाग और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ की गई।

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य और प्रगति की जानकारी ली। पीओ नेडा ने बताया कि मई माह तक का लक्ष्य 658 है, जिसके सापेक्ष अबतक 408 सोलर पैनल लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए पीएम सूर्यघर योजना हेतु वेंडर्स की संख्या बढ़ाने और प्रत्येक वेंडर प्रति माह लक्ष्य निर्धारित करते हुए सोलर प्लांट की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी वेंडर्स को सोलर प्लांट की क्षमतावार सूची तैयार कर उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर लगवाने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में विशेष प्रयास कर 02 से 03 किलोवाट की क्षमता वाले विद्युत उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार–प्रसार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर में उपभोक्ताओं को सब्सिडी, मुफ्त बिजली और नेट मीटरिंग के माध्यम से अतिरिक्त बिजली से आय भी होती है। इसको लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। कहा कि पीएम सूर्यघर शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मासिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए विद्युत वसूली को बढ़ाने का निर्देश दिया। डिफेक्टिव (दोषपूर्ण) मीटरों को स्मार्ट मीटरों से प्रतिस्थापित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी विद्युत फॉल्ट को कम करने हेतु कार्यवाही का निर्देश दिया। कहा कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना में विद्युत विभाग को भी योजना के प्रचार–प्रसार हेतु निर्देशित किया।

पीओ नेडा ने बताया कि 01 किलोवाट के प्लांट पर 45000 रुपए, 02 किलोवाट पर 90,000 रुपए और 03 किलोवाट या उससे अधिक की क्षमता वाले सूर्यघर पर 1,08,000 रुपए अनुदान प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्यघर लगवाने पर उपभोक्ता का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त बिजली उत्पादन पर 3.58 रुपए प्रति यूनिट की दर से आय प्राप्त होगा।

बैठक में समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत, पीओ नेडा गोविंद तिवारी सहित विद्युत विभाग और नेडा के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap