Tranding
Sat, 30 May 2026 06:51 AM

बिहार पुलिस की नई पहल, सीधे डीजीपी से करें शिकायत घोषणा से मचा धमाल

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बिहार सरकार की पुलिस विभाग का एक नया फरमान आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जारी किया गया है।इसमें आम जनता सीधे डीजीपी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने काआसान रास्ता खोल दिया गया है, अब नागरिकों को अपनी शिकायत सुझाव, फीडबैक देने के लिए पुलिस थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आपातकालीन नंबर 112 के साथ-साथ अब विशेष नंबर, 9031829339 और 90318 29340 जारी कर दिया गया। इन नंबर पर कॉल करके सीधे मदद ली जा सकती है। डीजीपी, विजय कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था कोअधिक से अधिक संवेदनशील बनाना,लोगों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करना है। बिहार पुलिस शाखा के द्वारा निर्गत दोनों मोबाइल नंबर आम जनता की सुविधा के लिए प्राप्त है। इन दोनों नंबरों पर संपर्क करके आम जनता अपनी शिकायतों, अपनी परेशानियां, कठिनाइयां, तकलीफों को साझा करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
51

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap