Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:11 PM
अपराध / Jan 09, 2026

करोड़ों की अवैध निकासी पर विजिलेंस टीम ने की जांच।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जल संसाधन विभाग के तिरहुत नहर प्रमंडल एक एवं दो,दोन नाहर प्रमंडल रामनगर में नियमों कीअनदेखी कर करोड़ों के निकासी की शिकायत मिलने पर दो सदस्य विजिलेंस की टीम फाइलों की खंगालने में जुटी रही।जल संसाधन विभाग के विजिलेंस टीम का नेतृत्व जोनियरआयुष प्रकाश कर रहे थे।विजिलेंस की टीम के द्वारा मांगी जा रहे फाइलों को देने में विभाग के सभीअधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं।जांच टीम फाइलों मेंआरोपो की जांच सूक्ष्मता से कर रही है।7 जनवरी को दोन नहर प्रमंडल के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के स्थल जांच की संभावना है। विजिलेंस की टीम के द्वारा इस कार्रवाई से दोन नहर प्रमंडल में दिनभर हड़कंप मचा रहा।विजिलेंस की टीम कई मामलों की जांच में जुटी हुई है,हालांकिअधिकारी,जांच प्रभारी होने का हवाला देकर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। 3 वर्षों केअंदर जल संसाधन विभाग केआधा दर्जन सेअधिक सभी स्तर के कार्यपालकअभियंता, सहायकअभियंता,कनीय अभियंताओं पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
57

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap