Sat, 13 Jun 2026 10:16 AM
अपराध / Jan 09, 2026

बलिया पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली सलामी।

तत्पश्चात निरीक्षण कर, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़।

धनंजय कुमार शर्मा।

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में आज दिनांक 9.01.2026 शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों,फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । परेड में क्षेत्राधिकारी नगर मो० उस्मान, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व प्रतिसार निरीक्षक बलिया राम बेलास,आरटीसी प्रभारी अमरजीत यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
67

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap