Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:15 PM

24फरवरी को डीआरसीसी में जॉब कैम्प का होगा आयोजन।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया, बिहार।

श्रम संसाधन विभाग,जिला नियोजनालय के तत्वाधान में दिनांक-24.02.2023 को स्थानीय डीआरसीसी के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा।इस दिन पूर्वाह्न11 बजे से 4.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त करअपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।जिला नियोजन पदाधिकारी, अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी,कुंदन कुमार के दिशा-निर्देश केआलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जाएगा। विगत31जनवरी,07 फरवरी एवं 14 फरवरी को महिला-पुरूष अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इसी कड़ी में 24 फरवरी 2023 को भी जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि आरएस टेली सर्विस कंपनी द्वारा हैदराबाद में ब्राडबैंड टेक्नीशियन,नेटवर्क इंजीनियर,ऑप्टिकल फाईबर टेक्नीशियन पद पर कार्य करने के इच्छुक 800 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निजी नियोजक,पद,योग्यता,उम्र, मानदेय,रिक्ति,कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap