Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:55 PM

लौरिया प्रखण्ड कार्यालय परिसर में लोकसंघर्ष समिति की जिला स्तरीय हुई बैठक।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर पर लोग संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई,इस बैठक में जिला के परचाधारियों,भूमिहीनो,बाढ़ कटाव पीड़ितों के हक के लिए संघर्षरत,संत राम,पूर्वी तुरहापट्टी,अंचल चनपटिया को लोकसंघर्ष समिति का जिला संयोजक चुना गया।

बैठक में 2013 से लेकर 2025 तक जिला पदाधिकारी,अपर समाहर्ता, एसडीओ बेतिया सदर, प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा,बेतिया व नरकटियागंज के डीसीएलआर द्वारा भूमिहीनों-परचाधारियों की मांगों की पूर्ति के लिए सभी सीओ को लिखे गए एक दर्जन पत्रों पर कार्रवाई नहीं किए जाने की निन्दा की गई । बैठक में सभी सीओ से अपील की है कि वेअपनी आंख कान खोलकरअपनी संवेदनशीलता का परिचय दें, तभी वे उच्चाधिकारियों के निदेश,कमजोर वर्गों के हितों का सम्मान करते हुए शीघ्र कार्रवाई करे सकेंगे।

बैठक में आगामी पंचायत चुनाव ,सोनम वांगचुक की रिहाई,मनरेगा के साथ हुए खिलवाड़ जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि उच्चाधिकारियों द्वारा सभी सीओ को लिखे पत्रों में दर्ज निदेशों पर कार्रवाई करने के लिए जिले के 8अंचल कार्यालय कर्मियों के बंद कान,आंखें खोली जाएंगी। उन्हें संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिन अंचल मैं इस तरह की बात है,उनमें चनपटिया,नौतन, मझौलिया,बगहा 1,गौनाहा, रामननगर,लौरिया एवं योगापट्टी शामिल हैं।

बैठक में योगापट्टी में संगठन की मांगों पर शुरू हुई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।इस बैठक में सोहन राम,गणेश पासवान,अनिलमंडल, लाल बाबू राम,अनिता,अमानुल्लाह धीरज कुमार एवं पंकज सहितअनेक लोग शामिल हुए। इस बात की जानकारी संवाददाता को पंकज जी, संगठक लोकसंघर्ष समिति पश्चिम चंपारण,बेतिया ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
40

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap