Tranding
Fri, 27 Jun 2025 04:54 AM
धार्मिक / Jul 30, 2023

ग्यारहवीं मोहर्रम को अरविंद सिंह गोप कर्बला पहुंच कर अपनी हाजरी लगाई।

और क़र्बला के बहत्तर शहीदों को सलाम पेश करते हुए,खिराजे अकीदत पेश की।

हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौजए मुबारक पर आने वाले सभी जायरीनों को अपने हाथों से चाय पिलाई।

अबू शहमा अंसारी

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ग्यारहवीं मोहर्रम को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र हैदरगढ़ के ग्राम आलमपुर सैय्यदवाड़ा में हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौजए मुबारक पर शहादत के दूसरे दिन सभी लोग हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चाहने वालों ने हाजरी लगाई,और लब्बैक या हुसैन की सदाओं से नारा बुलंद करते हुए रौजए मुबारक पर पहुंचे।

   इस मौके पर प्रत्येक वर्षो की तरह इस बार भी समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने भी पहुंच कर अपनी हाजरी लगाई। और कर्बला के बहत्तर शहीदों को सलाम पेश करते हुए खिराजे अकीदत पेश की। और हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौजए मुबारक पर आने वाले सभी जायरीनों को अपने हाथों से चाय पिलाई।चाय की सबील हर वर्ष पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप की जानिब से लगाई जाती है।यह सिलसिला लगभग बीस वर्षो से लगातार जारी है।

    इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,अकील अहमद जैदी,अजय वर्मा बबलू,नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, अम्मार जैदी,फारूक अहमद, मोहम्मद कफील जैदी, मोहम्मद इसरार, खैराती प्रधान, रईस अहमद,फजल मेंहदी पूर्व प्रधान,हबीब हुसैन, शिफाउल हुसैन, अब्बास भाई,संतोष रावत,आदि हजारों लोगों ने शिरकत की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
43

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap