Tranding
Sat, 28 Feb 2026 04:09 PM

नगर पंचायत परतावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खराब पड़ा वाटर प्लांट

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत लगा वाटर प्लांट खराब पड़ा हुआ है। यह वाटर प्लांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के सौजन्य से लगवाया गया था ताकि अस्पताल में जो भी मरीज अपना या अपने किसी सदस्य का इलाज करवाने आए तो उसे पीने के लिए शुद्ध जल मिल सके साथ ही साथ आसपास के लोग भी शुद्ध जल प्राप्त कर सकें। लेकिन यहाँ तो सिर्फ खानापूर्ति किया जाता है और सरकारी धन का दुरूपयोग किया जाता है। वाटर प्लांट खराब होने के बाद किसी भी जिम्मेदार को उस वाटर प्लांट को सही कराने का समय आज तक नहीं मिला।

सिर्फ फीता काटना और अखबारों की सुर्खियों में रहने के सिवा और कोई जिम्मेदारी यहाँ के जनप्रतिनिधियों को नहीं है।

Karunakar Ram Tripathi
18

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap