Tranding
Wed, 03 Jun 2026 05:51 AM
अपराध / Dec 14, 2025

कार से मेला देखने जा रहे युवकों को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर भयानक हादसा, 6 घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया लोरिया मुख्य मार्ग पर शाम मेला देखने जा रहे युवकों के साथ भयानक सड़क हादसा हुआ। शिकारपुर थाना क्षेत्र के मनवापरसी गांव से लगभग 6 युवक टोटो कार से लौरिया मेला देखने जा रहे थे,तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार पुल से नीचे चला गया,इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निकालकर

तुरंत हॉस्पिटल में पहुंचा कर इलाज करना शुरू कर दिया डॉक्टर ने घायलों में से 2 को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया।

घायलों में शामिल पवन कुमार पिता घुघल महतो,गंभीर, साहिल कुमार,पिता,नथु मुखिया,गंभीर,रवि कुमार विनय कुमार,सत्यम गम्भीर 

बाकी का इलाज लोरिया अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों केअनुसार, पिकअप तेज रफ्तार से ठोकर मार दी,चालक ने गाड़ी के पीछे टक्कर मार दी,हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और गांव के लोगों के बयान केआधार पर पिकअपऔर उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
62

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap