Tranding
Sat, 18 Apr 2026 05:44 PM

शादी की नीयत से एक किशोरी का हुआ अपहरण

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

गौनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक किशोरी काअपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है,जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरकटियागंज एसडीपीओ,जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि किशोरी की मां केआवेदन पर अमोलवा बलुआ निवासी, धर्मेंद्र बैठा के साथ एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गौनाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।पुलिस टीम फिलहाल कांड के विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। दर्ज प्राथमिकी केअनुसार 5 दिसंबर की शाम किशोरी घर के पीछे बने शौचालय में गई थी,जैसे ही वह घर से बाहर निकली,पहले से घात लगाए बैठे धर्मेंद्र बैठाअपने साथी के साथ पहुंचा,शादी का प्रलोभन देकर किशोरी को अपाची बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

किशोरी की मां ने संवाददाता को बताया कि बेटी को बाइक से ले जाते देखा,वह कुछ दूर तक दौड़कर पीछा की,लेकिन आरोपी तेजी से भाग निकले। परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका, इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई है।पुलिस ने इस घटना के बारे में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा, साथ ही अपहरणकर्ता को पकड़ लिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
52

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap