Tranding
Sat, 30 May 2026 05:55 AM

श्री हनुमत कृपा सेवा समिति मऊ के तत्वावधान मे श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन 14 दिसंबर को

इस अद्भुत कार्यक्रम में चार हजार श्रद्धालु भक्त सामूहिक रूप से करेंगे श्री हनुमान चालीसा का पाठ

धनंजय शर्मा

मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति मऊ के तत्वावधान में सुंदर काण्ड पाठ परिवार द्वारा मऊ जनपद में अलौकिक और अदभुत कार्यक्रम सवा लाख श्री हनुमान चालीसा का पाठ आगामी 14दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। श्री शीतला माता धाम में सवा लाख श्री हनुमान चालीसा का पाठ चार हजार श्रद्धालु भक्तों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा ।

आयोजित उक्त कार्यक्रम में सभी भक्तों का पंजीकरण हो चुका है और उन्हें पूजा हेतु आवश्यक सामग्री सेवकों द्वारा पहुंचाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत आमजन एवं धर्मप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

कार्यक्रम का आयोजन रविवार को प्रातः 7बजे से वेदी निर्माण तथा वेदी पूजन और दरबार के प्राण प्रतिष्ठा,आचार्य जयकृष्ण उपाध्याय तथा आचार्य अजय मिश्रा द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात श्री सुंदर काण्ड पाठ होगा और तुरंत सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ संकल्पित भक्तों द्वारा प्रारंभ हो जाएगा जो आरती, भोग, प्रसाद वितरण और भव्य भंडारा तक अनवरत रूप से चलेगा।कार्यक्रम को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु रामप्यारे गुप्ता, अजय गुप्ता, वेदनारायण मिश्र, सौरभ बरनवाल, अनिल शर्मा, मनोज मद्धेशिया, प्रमोद शर्मा, सुशील जायसवाल, आनंद गुप्त, मनोज तिवारी, सुनील चौबे, रिंकू मिश्रा समेत सभी लोग अनवरत रूप से अपनी अपनी सेवादान देंगें।

Karunakar Ram Tripathi
69

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap