Tranding
Sat, 06 Jun 2026 01:19 AM

थाना उभांव में बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस।

आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने ली संविधान की शपथ।

धनंजय शर्मा 

बिल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

थाना उभांव में संविधान दिवस बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पुलिसकर्मियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा कर्तव्यपरायणता और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।

 कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में संविधान की शपथ दोहराते हुए देश की एकता अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

 थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं बल्कि भारत की आत्मा है जो देश को दिशा और नागरिकों को अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता की सेवा में संवेदनशीलता,निष्पक्षता और कानून के प्रति सर्वोच्च सम्मान बनाए रखने पर जोर दिया।

 इस मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक, बीट पुलिसकर्मी, स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने भी संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए यह संदेश दिया गया कि पुलिस प्रशासन तभी मजबूत बनता है जब वह संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करें। थाना उभांव में संविधान दिवस का यह आयोजन न सिर्फ औपचारिकता रहा, बल्कि संविधान के मूल्यों को व्यवहार में उतारने का प्रेरणादायी प्रयास भी साबित हुआ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
59

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap