Tranding
Sat, 30 May 2026 05:40 PM

अर्जक संघ ने आडंबर रहित शादी समारोह का किया आयोजन

-समता मूलक समाज की स्थापना पर दिया बल

रिपोर्ट: विनोद विरोधी गया, बिहार

मानववादी संगठन अर्जक संघ के द्वारा जिले के शेरघाटी प्रखंड स्थित एक निजी होटल में आडंबररहित शादी का आयोजन किया गया। स्थानीय नई बाजार मोहल्ले के रहने वाले जाने-माने शोषित नेता रामभजन मानव की बेटी कुमारी अमिशा का विवाह औरंगाबाद जिले के देव थाना अंतर्गत बिजहारा गांव निवासी शिवपूजन राम के पुत्र मुकेश कुमार के साथ संपन्न कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम का उद्घाटन गया कॉलेज गया के पूर्व भूगोल विभागध्यक्ष प्रो रामकृष्ण यादव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विषमतामूलक संस्कृति पर आधारित व्यवस्था को नकारकर मानववादी व्यवस्था के तहत समतामूलक समाज की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर अर्जक संघ के संयुक्त जिला मंत्री संजय कुमार मांझी ने वर-वधू को प्रतिज्ञापन कराया जिसके तहत समता मूलक समाज की स्थापना का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर जाने-माने मानववादी विचारक वीरेंद्र कुमार अर्जक, लोक गायक भिखारी अर्जक एवं मुकेश अर्जक ने अपने मानववादी वैवाहिक गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने तथा आडंबर रहित विवाह के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों में अर्जक संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय, मुंगेश्वर यादव, अशोक कुमार, इं नागेंद्र यादव, अलख निरंजन आदि ने वर-वधू को उज्जवल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामना व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जक संघ के जिलामंत्री व वरिष्ठ पत्रकार विनोद विरोधी ने किया।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap