Tranding
Wed, 11 Mar 2026 05:25 PM

भाषा के नई कार्यकारिणी के गठन में अध्यक्ष बने सिविल सर्जन बेतिया,डा श्रीकांत दुबे।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

भाषा के नई जिला कमेटी की कार्यकारिणी की गठन में, सर्वसम्मति से सिविल सर्जन बेतिया,डॉ श्रीकांत दुबे को भाषा काअध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। कार्यक्रम नगर के रेड क्रॉस सोसाइटी के भवन में बिहार स्वास्थ सेवा संघ शाखा जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी डॉक्टर अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहे और अपने कर्तव्यों का निर्वाहन सही समय पर सही ढंग से करें। यह बातें उन्होंने जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर डॉ रमेश चंद्रएसीएमओ ने कहा कि बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ शाखा पश्चिम चंपारण की जिला इकाई एक बैठक आयोजित की गई, जिसमे भाषा के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया,यह कार्यकारिणी जिला में हो रहे सरकारी चिकित्सकों के साथ भेदभाव को दूर करेगी,उनकी परेशानी को सुनते ही उसका समाधान तलाश करेगी। इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष,सिविल सर्जन,बेतिया को बनाया गया, इसमें निम्नलिखित सदस्य बनाए गए,जिसमें कार्यकारिणीअध्यक्ष, डॉ रमेश चंद्र एसीएमओ,डॉ ओमप्रकाश,महासचिव,डॉ दयासागर,अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह,उपाध्यक्ष,उपाध्यक्ष डॉक्टर सुधीर कुमार,उपाध्यक्ष मोहम्मद अंसारी प्रवक्ता,डॉक्टर एनके मिश्रा,कोषाध्यक्ष,रमेशचंद्र सिंहा, कोषाध्यक्ष,डॉक्टर विनय कुमार, सचिव,चेतन जायसवाल,सुरेंद्र कुमार,अभिषेक रंजन,विजय कुमार चौधरी,सुमित कुमार, प्रदीप कुमार,राजकिशोर प्रसाद, डॉक्टर संदीप कुमार राय आदि उपस्थि रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap