Tranding
Wed, 18 Jun 2025 08:28 AM
राजनीति / May 26, 2024

जब किसी का आत्मविश्वास लड़खड़ाता है तो जुबान भी लड़खड़ा जाती है- अखिलेश यादव

रिपोर्ट- धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड, बलिया।71- सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर "विद्यार्थी" के चुनाव प्रचार हेतु बेल्थरा रोड विधानसभा के जी.एम.ए.एम. इंटर कॉलेज पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र व राज्य की डबल इंजन वाली सरकार पर जमकर हमला किया।

तपती धूप व उमस भरी गर्मी में उपस्थित जनसमूह से उत्साहित सपा प्रमुख उत्साह से लवरेज दिखे। इस अवसर पर उन्होंने इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत से जीतने की अपील करते हुए कहा कि छः चरणों के मतदान के बाद 400 पार का नारा देने वाले 400 हार की ओर अग्रसर हैं। देश की 140 करोड़ की जनता इन्हें 140 सीटों पर ही समेटने जा रही है, केंद्र की सरकार ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है उर्वरकों की बोरी से 5 किलो खाद ही चुरा लिया , आप डीएपी खरीदने जाएंगे तो आपको उसके साथ नैनो यूरिया दे दी जाएगी यह सब अपने पूंजीपति/ उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया। 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ होगा। 

हमारे नौजवान भाई परीक्षा देकर घर आए तो पेपर लीक हो गए, अब तक 10 से ज्यादा पेपर लीक हो गए। सच पूछिए तो सरकार युवाओं को रोजगार ही नहीं देना चाहती सरकार पेपर लीक वालों पर कब तक बुलडोजर चलाएगी। भाजपा सरकार ने युवाओं का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। सम्मान व देश की रक्षा करने वाले नौजवानों के लिए अग्नि वीर योजना लाकर उनका भविष्य बेकार कर दिया, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अग्नि वीर योजना को खत्म करने के साथ-साथ उम्र सीमा में छूट देने का काम किया जाएगा। नौकरी छीने गए परिवारों का मत ही भाजपा सरकार को बदलने के लिए काफी है। पूरा पीडीए परिवार संविधान बदलने वालों को बदलने का कार्य करेंगे। अब तो दिल्ली और लखनऊ वालों की भाषा भी बदल गई है, जब किसी का आत्मविश्वास लड़खड़ाता है तो जुबान भी लड़खड़ा जाती है। यह क्यों बोल रहे हैं..? क्योंकि जनता इनका साथ नहीं दे रही। यह संविधान बदलने की बात करते हैं। 

ये लोग कोरोना वैक्सीन लगवाकर लोगों की जान खतरे में डाल दिए जिन्हें वैक्सीन लगी है उन्हें दिल की बीमारी हो गई। जिस कंपनी की वैक्सीन लगवाई उससे पैसे भी वसूले गए यहां तक की मांस बेचने वालों से भी चंदा ले लिया। आज जरूरत की हर चीज पर महंगाई बढ़ी की नहीं..? गरीबों को देने वाले राशन की गुणवत्ता भी सही नहीं, हमारी सरकार बनी तो पैकेट के आटा के साथ-साथ डाटा भी फ्री में देंगे। शिक्षामित्रों के स्थाईकरण और 69000 भर्ती में हुई धांधली की जांच भी कराई जाएगी। मीडिया के सवालों पर अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की तरफ से पीएम पर अच्छे चेहरे वाले नहीं अच्छे दिल वाले बैठेंगे। अच्छे चेहरे वाले तो बार-बार मेकअप बदलते हैं। उन्होंने बीजेपी से तीखे सवाल किए कि आखिर बलिया देवरिया आते-आते डबल इंजन का धुआं क्यों निकल जाता है...!

सभा की अध्यक्षता बेल्थरा रोड विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बांसपारी व संचालन बीरबल राम ने किया।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधायक जियाउद्दीन रिजवी, विधायक जयप्रकाश 'अंचल', विधायक राम अचल राजभर, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र राजभर, अवलेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर, स्वामीनाथ यादव, आशुतोष उपाध्याय, आद्या शंकर यादव, रामप्रवेश यादव, यशपाल सिंह, व्यास जी, कांग्रेस के उमाशंकर पाठक, कम्युनिस्ट पार्टी के श्रीराम यादव, वीआईपी के हरे राम साहनी, कांग्रेस के शशिकांत त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव आनंद यादव, अमानुल्लाह अब्बासी, अमरजीत यादव, सुनील कुमार जायसवाल 'टिंकू', शोएब अहमद 'शिबू', सद्दाम, अरुण राजभर, संजय यादव, वीरेंद्र यादव 'पिंटू सर' संतोष राम, मुन्ना राम सहित गठबंधन के सैकड़ों नेता उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
53

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap