Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:48 PM
अपराध / Oct 23, 2025

चुनावी माहौल में शराब कारोबारी,गांजा,चरस,मादक पदार्थ तस्कर,वाहनचालक वारंटीयों का खैर नहीं,पुलिस रख रही है पैनी नजर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

चुनावी मौसम में पुलिस की पैनी नजर,शराब कारोबारियों, गांजा, चरस,मादक पदार्थ तस्कर,वाहन चालकों, वारंटीयों पर है।इसी क्रम में बेतिया पुलिस ने बहुत बड़ी कार्यवाई करते हुए एक विशेष छापेमारीअभियान में जिले भर से कुल 64अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,सभी गिरफ्तारअभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से 21 को उत्पादअधिनियम के तहत पकड़ा गया है।पुलिस कप्तान, डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया जिसका उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखनाऔर अवैध गतिविधियों परअंकुश लगाना है।इस कार्रवाई के दौरानअवैध शराब,मादक पदार्थ,नगद राशि भी बरामद की गई है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से 100 ग्राम ब्राउन शुगर,183लीटर देसी विदेशी शराब, 500एम एल स्पिरिट, एक मोबाइल फोन को भी जप्त किया है,इसकेअतिरिक्त एक बाइक भी जप्त की गई है।

पुलिस कीओर से चलाए गए वारंटअभियान के तहत 55 वारंटी को गिरफ्तार किया गया जबकि 48अज्ञात वारंटों का निपटारा भी किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान 1लाख 20 हजार रुपया जुर्माना भी वसूल किया गया। पुलिस अधीक्षक,कार्यालय से संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,जिले में शांतिपूर्ण चुनाव माहौल सुनिश्चित करने,अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब,मादक पदार्थों, असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान में किसी भी स्तर पर दिलाए नहीं बढ़ती जाएगी सभी स्थानों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्ती दल बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, इसकेअलावाअसामाजिक तत्वों के गतिविधियों पर नजर रखने की बात भी बताई गई है

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
55

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap