Tranding
Sat, 30 May 2026 11:22 AM

बॉ0बि0एसो0 सचिव बालकृष्ण मूर्ति ने डायनेमिक फिटनेस हब"यूनिसेक्स जिम" का फीता काट कर किया उद्घाटन

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

बांसडीह नगर पंचायत अंतर्गत बांसडीह कचहरी तिराहे पर "डायनेमिक फिटनेस हब यूनिसेक्स जिम" का उद्घाटन उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के राज्य स्तरीय निर्णायक और संयुक्त सचिव बालकृष्ण मूर्ति ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के उपरांत श्री मूर्ति ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित खिलाड़ियों और नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रशिक्षण केंद्र पर समय-समय से कैंप एवं प्रतियोगिता का आयोजन कर खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक लंबे समय से बलिया के इस पश्चिमी क्षेत्र में आयकर एवं फिटनेस गेम की दृष्टि से आधुनिक,सुसज्जित और पूर्ण जीम के अभाव को आज "डायनेमिक फिटनेस हब यूनिसेक्स जिम"ने पूर्ति किया। इस मौके पर डायनेमिक फिटनेस हब यूनिसेक्स जिम के प्रशिक्षक एवं संचालक दीपक यादव ने कहा कि कृष्णमूर्ति कर के मार्गदर्शन में क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक बेहतरीन प्लेटफार्म बनाने का काम करूंगा जिससे आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर बांसडीह सहित जिले का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर पावर लिफ्टिंग सर्विसेज के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप चौबे, संरक्षक रामचन्द्र यादव,यशवंत कुमार,असुर तेजस्व,बिट्टू राव,शाहिद खान,सूरज साह, कन्हैया शर्मा,रवि प्रकाश,सर्वेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

India khabar
85

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap