Tranding
Sat, 30 May 2026 08:17 AM

स्व0 प्यारेलाल गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दीl

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट परेड कानपुर के तत्वावधान में लोहियावादी समाजवादी चिन्तक समाजवादी के वरिष्ठ नेता स्व. प्यारे लाल गुप्ता की दिनांक 9-06-23 श्रद्धाजंलि सभा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला (पूर्व विधायक) व संचालन जितेन्द्र कटियार ने किया। जिलाध्यक्ष ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बताया कि प्यारे लाल गुप्ता जी पार्टी के नेता थे। वह लोहिया,जयप्रकाश के आदर्शों पर चलने वाले सादगीपूर्ण जीवन बिताने वाले कानपुर महानगर में समय-समय पर शोस्लिष्टों का नेतृत्व करने वाले एवं समर्पित भावना से काम किया और कई बार जेल यातनाएं भी सहीं। प्यारे लाल गुप्ता कानपुर महानगर प्रजा सोशलिष्ट पार्टी, सोशलिष्ट पार्टी ,लोकदल व समाजवादी पार्टी के प्रखर विचारक और आखिरी स्तम्भ थे जो अब हमारे बीच में नही रहे हैं ।हम सब पार्टी के कार्यकर्ता गुप्ताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं, ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला, जितेन्द्र कटियार,रियाज राजू, सोमेन्द्र शर्मा,गोविन्द त्रिपाठी स्वामी,सुरेश गुप्ता,नरेन्द्र सिंह, साकिर अली उस्मानी,अनिल सोनकर,इम्तियाज कुरैशी,सुनील कुमार बबलू,रियाज राजू, नसीम रजा, नितिन गुप्ता,शोभित तिवारी इत्यादि मौजूद रहेl

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap