Tranding
Thu, 23 Apr 2026 02:00 AM

नगर पंचायत चौक निवासी एक व्यक्ति ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत चौक के वार्ड संख्या दस दिग्विजय नाथ नगर निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपित पक्ष पर कार्रवाई की मांग किया है ।

पीड़ित राम मिलन जायसवाल ने अपने पड़ोसी विनोद जायसवाल आदि के विरुद्ध दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसकी पैतृक जमीन को उसके पड़ोसी द्वारा कब्जा किया जा रहा है ।पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2024 से ही न्यायालय में मामला चल रहा है लेकिन बार बार विपक्षी द्वारा उसकी जमीन को कब्जा किया जा रहा है ।इतना ही नहीं आरोपित द्वारा उसके कुएं को पाटकर उसपर अनावश्यक अंधविश्वास फैलाया जा रहा है ।पीड़ित का कहना है कि विपक्ष का राजनैतिक पकड़ होने के कारण स्थानीय पुलिस भी उस पर अनावश्यक दबाव बना रही है ।पीड़ित ने बताया है कि आरोपित पक्ष सबल होने के कारण उनके द्वारा बार बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है ।

Karunakar Ram Tripathi
74

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap