विद्युत विभाग के कनय अभियंता से अजीज हैं उपभोक्ता।
शिकायत के विरुद्ध फर्जी हस्ताक्षर कर विभागीय अधिकारियों को दस्तावेज किया सुपुर्द ।
बाराचट्टी के अर्जुन प्रसाद ने की है शिकायत।
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
विद्युत विभाग के कनय अभियंता राजेश कुमार के कारनामों से जिले के बाराचट्टी के उपभोक्ता अजीज हैं एक तो पूर्व में गलत तरीके से उपभोक्ताओं से पेनल्टी वसूलने का मामला उजागर हुआ है,वहीं दूसरी तरफ फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज वरीय अधिकारियों के पास प्रस्तुत करने की शिकायत मिली हैl बाराचट्टी के भगहर गांव निवासी व विद्युत उपभोक्ता अर्जुन प्रसाद ने विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर इस आशय की शिकायत की है कि बाराचट्टी में पदस्थापित कनय अभियंता राजेश कुमार ने मेरे फर्जी हस्ताक्षर करके अपने विभाग में यह प्रस्तुत कर दिया है कि उपभोक्ता अर्जुन प्रसाद गलतफहमी में शिकायत दर्ज कराई थी और अब मैं कोर्ट समेत अन्य अधिकारियों के पास से शिकायत वापस ले रहा हूं, यह बात पूर्णत: aसत्यऔर फर्जीवाड़ा हैl उपभोक्ता अर्जुन प्रसाद ने वरीय अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि बिजली विभाग द्वारा मेरे ऊपर जो गलत पेनल्टी लगाई गई थी जिसका रकम 84 हजार 600 तथा कंपाउंडिंग राशि 4 हजार मैंने मजबूरी में जमा कर दिया हूं, इसके बावजूद विभाग द्वारा मेरा मीटर लगाने से मना किया जा रहा हैl उन्होंने मांग किया है कि मुझे जो गलत पेनल्टी वसूल की गई है उसे शीघ्र वापस दिलाई जाएl निर्धारित समय सीमा के भीतर राशि वापस नहीं की जाती है, तो मुझे विवश होकर उपभोक्ता न्यायालय की शरण में जाना होगा, जिसकी सारी जवाबदेही कनय अभियंता राजेश कुमार एवं विभाग को होंगेl साथ ही इस तरह के हो रहे धोखाघड़ी व अन्यay का समाधान किया जाए तथा कनयअभियंता के विरुद्ध फर्जीवाड़ा एवं अनुचित कार्यों के जांच कर उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की जाएl