Tranding
Sat, 30 May 2026 08:19 AM

मार्जिनल बाँध परियोजना की स्वीकृति कराकर परियोजना को पूर्ण करने की समयावधि का निर्धारण करे: पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

गंगा नदी में बाढ़ से जनपद उन्नाव में नगर पालिका परिषद शुक्लांगज व कटरी क्षेत्र में लगभग 287525 व्यक्तियों एवं 3000हे0 कृषि भूमि को बचाने के लिए जनपद उन्नाव में गंगा नदी के बायें तट पर शुक्लागंज पुराने पुल से जाजमऊ पुल तक मार्जिनल बाँध के निर्माण के सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी द्वारा हस्ताक्षरित एवं श्री अमिताभ बाजपेई मा० सदस्य विधानसभा द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित माननीय सदन विधानसभा उ0प्र0 में प्रस्तुत याचिका संख्या 129 / 2025 के क्रम में दिनांँक 11/09/2025 दिन ब्रहस्पतिवार को हुये निरीक्षण के समय याचिकाकर्ता समाजवादी पार्टी से पूर्व सदर विधायक रामकुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इण्डिया के साथ एच०एन० सिंह मुख्य अभियन्ता शारदा बरेली एवं शारदा खंड शारदा नहर उन्नाव के अभियंताओं सहित अधोहस्ताक्षरी के साथ शुक्लागंज से जाजमऊ पुल तक मार्जिनल बॉध के निर्माण के लिए निरीक्षण किया गया था। इस दौरान मुख्य अभियंता शारदा बरेली एच.एन. सिंह एवं शारदा खंड शारदा नहर उन्नाव के अभियंताओं सहित अधोहस्ताक्षरी के साथ निरीक्षणोंपरान्त निम्न निर्णय लिये गये प्रश्नगत स्थल पर वर्ष 2019-20 में बैराज यांत्रिण अनुरक्षण खण्ड कानपुर द्वारा ड्रेजिगं के कराये गये कार्य से उत्सर्जित बालू गंगा नदी के मध्य में जमा की गयी जिसके कारण गंगा नदी की धारा दो भागों में विभाजित हुई । शुक्लागंज की ओर गंगा नदी की परिवर्तित धारा से हुए कटान के कारण परियोजना मे प्रस्तावित बाँध के निर्धारित संखेरण के लगभग 0.800 से 3.00 किमी0 के मध्य कटान के कारण प्रस्तावित संरेखण उक्त लम्बाई में गंगा नदी के अंदर आ गया। प्रस्तावित तट बन्ध के अंदर कई पक्की संरचनायें यथा मकान पानी की टंकी सड़क

इत्यादि के लिए मुख्य अभियन्ता ने अधिशाषी अभियन्ता शारदा खण्ड शारदा नहर उन्नाव व मातहतों से पूँछा कि यह सब तटीय क्षेत्र में बिना अनुमति के कैसे हुआ और निर्देशित किया कि वह उन्नाव जनपद के राजस्व अभिलेखों/नक्शों में अंकित गंगा नदी के तल (भूमि) की पैमाइश सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा कराकर गंगा नदी के तल को चिन्हित कर सीमांकन चिन्ह लगायें। उक्त दोनों प्रक्रियायें शीघ्र पूर्ण कर मार्जिनल बॉध बनाने के लिए गंगानदी के बायें तट पर शुक्लांगज पुराने पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण शुक्लागंज नये पुल से जाजमऊ पुल तक मार्जिनल बॉध बनाने की संरेखण रेखा के लिए सर्वेक्षण कराकर नई संरेखण निर्धारित कर विस्तृत परियोजना तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करें।

इस दौरान याचिकाकर्ता समाजवादी पार्टी से पूर्व सदर विधायक रामकुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इण्डिया ने मुख्य अभियन्ता शारदा बरेली द्वारा लिये गये निर्णयों / दिये गये निर्देशों से संतुष्ट होने का पत्र अधिशाषी अभियंता के अनुरोध पर कि उनको याचिका में संतुष्टता का पत्र लगाना हैं इसलिए यह पत्र उनको दिया गया हैं और उन्होंने कहा कि विभाग उक्त परियोजना तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने के उपरान्त परियोजना की स्वीकृति कराकर परियोजना को पूर्ण करने की समयावधि का भी निर्धारण करने का मुख्य अभियंता शारदा बरेली एच.एन. सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करें।

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap