Tranding
Mon, 20 Apr 2026 03:58 PM
अपराध / Sep 07, 2025

झाड़ियां में मकान के पीछे मिला एक अज्ञात युवक का शव,मचा हड़कंप,अपार भीड़।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बैरिया थाना क्षेत्र के बेतिया पखानाहा रोड स्थित कैनाल बड़े नहर के नजदीक उस समय हड़कंप मच गया,जब ग्रामीणों ने झाड़ियां में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा,शव एक मकान के पीछे झाड़ियां में छुपा हुआ था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुड़ गए। दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बैरिया थाना अध्यक्ष,अनुज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे,मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने संवाददाता को बताया कि मृतक की आंख पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं,साथ ही आंख से खून भी बह रहा है। आशंका जताई जा रही है कि चाकू या किसी नुकीले हथियार से उसकी आंख पर वार किया गया है।शव की स्थिति से यह प्रतीत होता है कि मृतक के साथ छीनाझपट या हातापाई हुई है,उसका शॉर्ट उल्टा था,और जूते पैर से बाहर थे,एक जूता पास ही झाड़ियां में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टिया संदिग्ध मालूम हो रहा है। थानाअध्यक्ष,अनुज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और गांव में सूचना भेजी गई है,साथ ही लापता लोगों की सूची भी खानगली जा रही है।इधर घटना की खबर फैलते ही पूरी इलाके में सनसनी फैल गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap