Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:26 PM

संदिग्ध स्थिति में एक युवक की हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नरकटियागंज थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड संख्या 5 में एक युवक की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई है।मृतक की पहचान मुसमात सुनीता देवी के पुत्र रोबिन कुमार सिंह,उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है।युवक के परिजन ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि युवक अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था।1 वर्ष पूर्व अंतर्जातीय शादी किया था, शादी के बाद से ही वह अपने पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने लगा था,उसके बाद से ही लड़की के घर वाले उसे प्रताड़ित करने लगे थे, मृतक के मां ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि देर रात रॉबिन की पत्नी का फोन आया जिसमें बताया गया कि रॉबिन की तबीयत खराब है, उसेअनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बारे में पता लगाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुड़ गई है,वहीं मृतक के मां के बयान के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।थाना अध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजें दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के सही कारण का खुलासा हो सकता है।

Karunakar Ram Tripathi
52

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap