Tranding
Sun, 19 Apr 2026 09:47 PM
अपराध / Aug 29, 2025

बेतिया पुलिस ने एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारअपराधी,वासिम अंसारी उर्फ लड्डू 16 जुलाई से फरार चल रहा था।पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। आरोपी की पहचान वासिम अंसारी उर्फ लड्डू के रूप में की गई है, वह जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के जोकटिया चौबेटोला का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।अपराधी से यह पता लगाया जा रहा है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। आशंका है किआरोपी अन्य साइबरअपराधी गिरोह से जुड़ा हुआ है।बेतिया पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है,साइबर ठगी का शिकार होने पर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। नजदीकी बेतिया साइबर थाना में भी संपर्क कर सकते हैं।पुलिस ने कहा है कि साइबरअपराधियों के खिलाफअभियान जारी रहेगा।

India khabar
86

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap