Tranding
Sat, 30 May 2026 05:30 PM

मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग में 44 बेटिकट यात्री पकड़ाए

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 44 वेटिकट यात्री पकड़ाये। संवाददाता को पता चला है कि रेलवे में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में स्टेशन पर ग्हण टिकट जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान 12558, 75236,15215,15273 19038 एवं 12557 ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की जांच की गई,इसमें 44 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। कोर्ट द्वारा 24 हजार एवं रेलवे फाइन 15 हजार 570 रुपए की वसूली की गई। यात्रियों से फाइन लेने के बाद सभी यात्रियों को छोड़ दिया गया। इसअवसर पर टीटीई ,उदय कुमार पांडे,विकास कुमार मोहम्मद दाऊद,पंकज प्रभाकर एवं चंदन कुमार उपस्थित थे।

इस तरह का चेकिंगअभियान सप्ताह में चलना चाहिए,यह चेकिंगअभियान सालों के बाद होता है,इसलिए वेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की मनोबल बढ़ा रहता है और बिना टिकट यात्रा करने के लिए आतुर रहते हैं,अगर टिकट जांचअभियान होता रहेगा तो वेटिकट तैयार करने वाले यात्रियों का मनोबल टूट जाएगा,जिससे टिकट लेकर यात्रा करेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
162

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap